फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   polio drop

94,835 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

विज्ञापन
polio drop
राजोरी। पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए रविवार को बच्चों पोलियो की खुराक पिलाई गईं। जिले में पहले दिन पांच वर्ष से कम आयु के 94,835 बच्चों को खुराक दी गई।
विज्ञापन

उपायुक्त राजोरी विकास कुंडल ने पोलियो बूथ पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरूआत की। जिले के विभिन्न इलाकों में बनाए गए 644 केंद्रों पर दिन भर पोलियो की खुराक पिलाने का सिलसिला जारी रहा। जिला टीकाकरण अधिकारी डा. अनीस अल्ताफ नबी ने बताया कि पांच वर्ष से कम आयु के एक लाख 9 हजार 705 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जानी थी। पहले दिन यह लक्ष्य करीब 87 प्रतिशत प्राप्त किया गया। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन में पल्स पोलियो अभियान घर-घर चलेगा। इतना ही नहीं स्कूलों में जाकर भी विशेष टीमें बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
विज्ञापन

सुंदरबनी में 8639 बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की
सुंदरबनी। सुंदरबनी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के लिए पल्स पोलियो अभियान चला। जिसमें बनाए गए 68 केंद्रों पर 84 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तीन दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत पहले दिन निर्धारित लक्ष्य 9233 के सापेक्ष 8639 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीएमओ सुंदरबनी डा. मुजूर हुसैन का कहना है कि आने वाले दो दिनों में जो बच्चे पोलियो खुराक से वंचित रह गए हैं। उन्हें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed