{"_id":"98e52c37d80508a73d110a9c1b872cc0","slug":"police-arrested-htyaropi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 30 Nov 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी पुलिस ने एक मर्डर केस की गुत्थी सुलझा कर 24 घंटे में ही हत्या के आरोपी को धर दबोचा है। इस संबंध में एसएसपी डाक्टर हसीब मुगल ने बताया कि बीते शुक्रवार को जिले की कोटरंका पुलिस को क्षेत्र के फेजा मोड़ से संदिग्ध हालात में एक अज्ञात युवक का शव मिला था।
विज्ञापन
जगलानू क्षेत्र के निवासी हाकम दीन ने पुलिस को बताया कि शव रियासी जिले की मोहर तहसील के कुंडरदान क्षेत्र के निवासी एक बस क्लीनर गुलाम हुसैन का है। उसी आधार पर पुलिस ने मृतक के परिवार से संपर्क साधा और उन्हें उसकी मौत की सूचना दी। पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टरों ने पाया कि शव पर कई जगह काफी घाव हैं और उसकी मौत नहीं बल्कि हत्या की गई है।
विज्ञापन
मृतक के कपड़ों से तलाशी के दौरान एक मोबाइन नंबर और एक वाहन के कुछ दस्तावेज मिले। कोटरंका पुलिस थाने के एसएचओ हाजी बशीर द्वारा मोबाइल नंबर और दस्तावेजों की जांच की तो पता लगाया कि वह नबरं एक बस चालक मोहम्मद रशीद निवासी चिंगस राजोरी के नाम पर हैं। पुलिस शनिवार को चालक रशीद को वाहन सहित थाने लाई और कड़ी पूछताछ की। जिस पर चालक ने कबूला कि उसने ही गुलाम हसन की हत्या की है। पुलिस ने चालक के खिलाफ आरपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन