फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   poiltical

नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला पहुंचे थन्नान्मंडी

विज्ञापन
poiltical
राजोरी के थन्ना मंडी में किताब का विमोचन करते नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला।
राजोरी। राजोरी दौरे के दौरान नेकां नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को राजोरी के दलोगड़ा निवासी स्वर्गीय मोहम्मद बशीर खान के जीवन पर मोहम्मद असलम मिर्जा और डॉ. जाविद इकबाल द्वारा लिखी पुस्तक रोशनी का सफीर का विमोचन किया। डॉ. फारुक ने बशीर खान के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि खान ने बिना किसी रंग, जाति और पंथ के समाज के गरीब, दलित और पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किया। वह सदैव गरीबों और बेसहारा लोगों की सहायता करते रहे।
विज्ञापन

डॉ फारुक ने इस दौरान युवाओं से मोहम्मद बशीर खान के बताए मार्ग पर चलने और जीवन में पिछड़े और गरीबों की मदद करने का आह्वान किया। डॉ. फारूक ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण जहां एक तरफ बेरोजगारी बढ़ी है। वहीं दूसरी ओर महंगाई इतनी अधिक हो गई है कि व्यक्ति के लिए दो वक़्त का खाना भी पूरा करना संभव नहीं हो पा रहा है। रोजमर्रा में प्रयोग होने वाली चीजों का दाम आसमान छू रहे थे। उसमें चाहे रसोई गैस हो या डीजल-पेट्रोल हो, सबके दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब आदमी इस महंगाई के बोझ तले दबता जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार से कहा कि वे बेरोजगारी खत्म करने और महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठाए ताकि देश की जनता हताहत न हो और उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े और देश के युवाओं को नौकरियां मिलें। ताकि वह भटकने से बचें। थन्नामंडी में कार्यकर्ताओं डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला ने लोगों से जनसंपर्क करने और पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed