{"_id":"5f5e70728ebc3efbba3e735a","slug":"plumber-had-exploded-at-ssp-s-house-rajouri-news-jmu218622010","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लंबर ने किया था एसएसपी के घर पर विस्फोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लंबर ने किया था एसएसपी के घर पर विस्फोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। राजोरी में एसएसपी के घर पर पांच सितंबर को हुआ विस्फोट एक प्लंबर ने किया था। पैसों के लेनदेन और भुगतान न होने पर आरोपी ने विस्फोट करने की साजिश रची थी। यह खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस विस्फोट का कोई आतंकी कनेक्शन नहीं निकला है।
एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि पांच सितंबर की रात एसएसपी सुशील कुमार के घर में विस्फोट हुआ था। इसमें तीन कारें और एक स्कूटी को नुकसान पहुंचा था। डीएसपी हेडक्वार्टर सुरिंदर खुडियार और एसएचओ समीर जिलिया ने लियाकत अली की देखरेख में छानबीन की तो संदिग्धों को पकड़ा गया। इसी दौरान पुलिस की जांच में मैहर नगरोटा निवासी अब्दुल खालिक को गिरफ्तार किया गया, जो पेशे से प्लंबर है और उसी गांव में रहता है। प्लंबर के घर की तलाशी लेने पर विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, बॉल बेयरिंग आदि सामान बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने खुद विस्फोटक सामग्री तैयार की और बाद में घर के पार्किंग क्षेत्र में लगाया, जहां विस्फोट हुआ था। उसने पैसों के लेनदेन और कुछ लंबित भुगतान के कारण विस्फोट को अंजाम देने की साजिश रची। एसएसपी ने कहा कि अब तक की जांच में विस्फोट का आतंकी गतिविधियों से कोई संबंध नहीं मिला है। मामले की छानबीन अभी भी जारी है।