फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Permission should be given to bring sand and gravel

Rajouri News: ट्रैक्टर ट्राली वालों को रेत, बजरी लाने के लिए दी जाए अनुमति

Tue, 04 Mar 2025 02:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Tue, 04 Mar 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Permission should be given to bring sand and gravel
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़िया। प्रशासन की तरफ से माइनिंग को लेकर की गई सख्ती पर किसान ट्रैक्टर यूनियन खौड़ के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को यूनियन के प्रधान रवि सिंह की अध्यक्षता में एसडीएम सतीश कुमार शर्मा से मिला। इसमें रवि सिंह ने एसडीएम से कहा कि ट्रैक्टर ट्राली वालों को रेत, बजरी लाने के लिए अनुमति दी जाए, ताकि ट्रैक्टर ट्राली वाले अपनी किस्त बैंक को अदा कर सकें।

सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में लोगों को निर्माण कार्यों के लिए रेत आदि की जरूरत है। माइनिंग बंद रहने से लोग निर्माण कार्य नहीं कर पा रहे हैं। वहीं अगर कोई ट्रैक्टर ट्राली से रेत, मिट्टी ला रहा है, तो पुलिस उसे पकड़ ले रही है। रवि सिंह ने एसडीएम से कहा कि कुछ दिन पहले नवनियुक्त चौकी प्रभारी पलांवाला ने दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया था। जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की राशि इतनी अधिक है कि उसे दे पाना मुश्किल है। इसलिए उन दोनों ट्रैक्टर ट्राली को मुक्त किया जाए। ट्रैक्टर यूनियन के सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में स्टोन क्रशर वाले उनसे रेत, बजरी तथा कंकर के मनमाने रेट वसूलते हैं। बिल भी नहीं देते हैं। फर्जी रसीद दे देते हैं। अगर उनसे पक्के बिल की मांग करें, तो वह सामग्री देने से इनकार कर देते हैंं। इस समस्या को सुलझाया जाए। एसडीएम ने कहा कि जल्द माइनिंग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करवाई जाएगी। इस मौके पर ट्रैक्टर ट्राली वालों ने माइनिंग विभाग की तरफ से बनाए ब्लॉकों को जल्द खोलने की मांग की। इस मौके पर ट्रैक्टर ट्राली यूनियन खौड़ के सचिव व भाजपा मंडल खौड़ के अध्यक्ष अंकुश चौधरी, भाजपा मंडल पलांवाला की अध्यक्ष गीता राजपूत, कुलबीर सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed