फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Performance on government rations shortage

सरकारी राशन की किल्लत पर प्रदर्शन

Wed, 14 Jan 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Wed, 14 Jan 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
Performance on government rations shortage
थन्नामंडी क्षेत्र में लोगों ने मंगलवार को सरकारी राशन की किल्लत पर प्रदर्शन किया। सीएपीडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और सरकारी राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


लोगों ने जल्द राशन मुहैया करवाने की मांग करते हुए उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। स्थानीय निवासी शौकत शाल ने बताया कि सीएपीडी विभाग के कर्मचारी सरकारी राशन की कालाबाजारी कर रहे हैं और आम जनता को राम भरोसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र में पिछले तीन माह से लोगों को कोटे अनुसार आटा, चावल और मिट्टी का तेल नहीं मिला है। इतना ही नहीं बीपीएल परिवारों को भी सरकारी राशन नहीं मिल रहा है। इस अवसर पर मनयाल गली के सरपंच हाजी बशीर ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को सरकारी राशन की भारी किल्लत से जूूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर माह में बाढ़ के बाद राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री ने सभी पीड़ित परिवारों को छह माह का मुफ्त राशन देने की घोषणा की थी। अभी तक कई ऐसे पीड़ित परिवार हैं, जिन्हें मुफ्त राशन का एक दाना तक नहीं मिला है। कई ऐसे परिवार भी हैं जिनकी फसल वाली सारी भूमि और घर तक बाढ़ की भेंट चढ़ गए थे।


अब प्रशासन और सीएपीडी विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली और लापरवाही के कारण लोगों के लिए भूखे रहने की नौबत आ रही है। कई बार स्थानीय स्तर पर जल्द राशन मुहैया करवाने की गुहार लगाने के बाद भी जब किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की तो मजबूर होकर प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed