{"_id":"56d9eafd4f1c1bdd078b49e5","slug":"peoples-beat-father-and-his-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु ले जा रहे बाप बेटे को लोगों ने पीटा, बेटा जम्मू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु ले जा रहे बाप बेटे को लोगों ने पीटा, बेटा जम्मू रेफर
अमर उजाला ब्यूरो, राजोरी
Updated Sat, 05 Mar 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
बहनों का ड्रामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के पुलिस के सारे दावे उस समय खोखले साबित हुए जब रात के अंधेरे में कुछ लोगों ने बाप-बेटे को पकड़ पीट डाला। जानकारी के अनुसार जम्मू पुंछ नेशनल हाइवे स्थित शहर के मुरादपुर क्षेत्र में वीरवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को करीब 12 बजे बाप-बेटा दो पशुओं को साथ लेकर राजेारी की तरफ आ रहे थे।
विज्ञापन
लोगों ने दोनों से पशुओं को लेकर जानकारी मांगी, लेकिन वह कुछ नहीं बता पाए। बताया जा रहा है कि दोनों ने लोगों के साथ गाली गलौच शुरू कर दिया व पशु वहीं छोड़ वहां से भागने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बाप बेटे दोनों को पीटना शुरू किया। किसी तरह दोनों मौके से भागे और जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
वहीं जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार अब्दुल गनी और उसके 26 वर्षीय बेटे शफीक अहमद को अस्पताल में भर्ती किया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद बेटे को जम्मू रेफर कर दिया गया है। वहीं घायलों के परिजनों ने जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन करते हुए मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने बेकसूर व निहत्ते लोगों के साथ मारपीट की है। अनजान लोगों ने बाप-बेटे को जान से मारने की कोशिश की, लेकिन दोनों किसी तरह अपनी जान बचा कर वहां से भागे हैं।
वहीं एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने जिला अस्पताल पहुंच घायलों को भरोसा दिलाया कि मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी राजेश्वर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आरपीसी की धारा 307 यानी हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। जल्द ही पहचान कर उन्हें धर दबोच लिया जाएगा।