फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   People standing outside banks offered tea

बैंकों के बाहर खड़े लोगों को चाय पिलाई

Tue, 22 Nov 2016 08:17 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Nov 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
People standing outside banks offered tea
बैंक - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद मचे हाहाकार से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बैंकों के बाहर अपने नंबर का इंतजार कर रहे लोगों की मदद करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी विबोध गुप्ता सामने आए।
विज्ञापन

भाजपा के मंडल प्रधान और जिला सचिव के साथ मिल कर एमएलसी ने बैंकों के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़े लोगों को चाय और पेयजल भेंट किया। एमएलसी ने कहा कि जिनका कारोबार सही है उन्हें डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

नोटबंदी की सर्जिकल स्ट्राइक केवल कालाधन वालों के लिए है। वह लोग जिन्होंने करोड़ों रुपये ब्लैक मनी के रूप में घरों में छिपा कर रखे हैं उन लोगों के रुपये अब बैंकों में जमा हो रहे हैं। बैंकों में जमा हो रहा रुपया अब देश के विकास कामों में लाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस अवसर पर एमएलसी ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेता जिन्होंने करोड़ों रुपये ब्लैक मनी के रूप जमा कर रखे हैं, वह मोदी की सर्जिकल स्ट्राइक से बौखला गए हैं।

उन्हें डर है कि उनकी गलत कमाई के पैसे कहां रखेंगे। एमएलसी ने भरोसा दिलाते  हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीब और मेहनती लोगों की कमाई के रक्षक हैं, हर हाल में उनकी कमाई की रक्षा होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed