{"_id":"679a9923def099e55a063e25","slug":"people-requested-for-solution-of-electricity-water-and-roads-rajouri-news-c-394-1-sbj1001-100373-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: लोगों ने बिजली, पानी, सड़क के समाधान की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: लोगों ने बिजली, पानी, सड़क के समाधान की लगाई गुहार
Thu, 30 Jan 2025 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। कांगड़ी में उपमुख्यमंत्री तथा नौशेरा से विधायक सुरेंद्र चौधरी ने जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान फरियादियों ने बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य सुविधाओं के समाधान के लिए गुहार लगाई।
सुबह लगभग 11:00 बजे कांगड़ी में जनता दरबार लगाई गई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं का निदान करने के लिए हरसंभव प्रयास करें। वहीं लोगों ने बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी को उजागर किया। बिजली का अधिक किराया वसूलने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उपमुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों के घरों में स्मार्ट मीटर लगाएं, ताकि अधिक पैसों की वसूली न हो पाए।
उपमुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग सहित ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि छोटी-छोटी पुलिया एवं 500 मीटर से कम लंबाई दूरी की कच्ची सड़कों को ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी अपने विभागीय वार्षिक प्लान में रखकर बनाएं। वहीं 500 मीटर से ज्यादा लंबी सड़कों को लोक निर्माण विभाग अपने प्लान में स्थान दे। खराब पड़े हैंड पंप को ठीक करवाने के लिए ग्राउंड वाटर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
लोगों ने समाज कल्याण विभाग, कृषि, बागवानी एवं शिक्षा तथा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समस्याओं को भी रखा। लगभग 1000 लोगों ने जनता दरबार में भाग लिया। स्थानीय निवासी एवं भूतपूर्व सरपंच मोहन सिंह, लंबरदार गुरनाम सिंह, राकेश कुमार, जोगिंदर पाल, संजय शर्मा, रवि कुमार आदि ने बताया कि उन्होंने उपमुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी कि वह यहां पर आकर समस्याओं को सुनें।