Rajouri: राजोरी के जंगलों में 16वें दिन भी 'ऑपरेशन शेरूवाली' जारी, सुरक्षाबलों ने संदिग्ध ठिकाने पर की फायरिंग
राजोरी जिले के गंभीर मुगला क्षेत्र के जंगलों में आतंकियों की तलाश में चल रहा 'ऑपरेशन शेरूवाली' लगातार 16वें दिन भी जारी रहा, जिसमें सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध ठिकाने पर एहतियातन फायरिंग की।
विस्तार
राजोरी जिले के गंभीर मुगला क्षेत्र के डोरिमल गंभीर मुगला के जंगलों में आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका के बीच सुरक्षा बलों का संयुक्त तलाशी अभियान लगातार 16वें दिन भी जारी रहा। सुरक्षाबलों ने शनिवार को भी जंगलों को खंगाला और एक संदिग्ध ठिकाने पर गोलीबारी भी की।
सूत्रों के अनुसार, अभियान के दौरान सेना ने संदिग्ध गतिविधियों वाले एक स्थान पर एहतियातन फायरिंग के बाद दूसरी ओर से कोई जवाबी फायरिंग नहीं हुई। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां इलाके में संभावित आतंकियों की तलाश में गहन सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। सुरक्षा बलों ने जंगल के विस्तृत क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान और निगरानी को और तेज कर दिया है। अभियान में सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान शामिल हैं। ड्रोन, आधुनिक निगरानी उपकरण और विशेष खोजी दलों की मदद से दुर्गम इलाकों की भी लगातार तलाशी ली जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद अभियान शुरू किया गया था और जब तक पूरा इलाका पूरी तरह से खंगाल नहीं लिया जाता, ऑपरेशन जारी रहेगा। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को देने की अपील की गई है।
#WATCH | Rajouri, J&K: Security forces have continued their search operation in the Dorimal forest area for the 16th consecutive day under 'Operation Sherawali'.
विज्ञापन विज्ञापन
(Visuals deferred by unspecified time; no live operational details disclosed) pic.twitter.com/zFPenHXf3o — ANI (@ANI) June 7, 2026