फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   official rade in department

बुद्धल स्थित बागवानी विकास विभाग में औचक छापेमारी

Sat, 06 Feb 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Sat, 06 Feb 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
official rade in department

जिले के बुद्धल क्षेत्र में बागवानी विकास विभाग में औचक छापेमारी के दौरान सभी कर्मचारी गैर हाजिर मिले। जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार एवं प्रथम श्रेणी एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट बुद्धल खुर्शीद तांत्रे ने लोगों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए दोपहर बाद विभाग के कार्यालय में औचक छापेमारी की।

विज्ञापन


इस दौरान कार्यालय में ताले लटके मिले। एक भी कर्मचारी ड्यूटी पर हाजिर नहीं मिला। वहीं औचक दौरे की भनक लगते ही एक महिला माली कार्यालय पहुंची।

महिला से अन्य कर्मियों के बारे में पूछे जाने पर वह कुछ भी नहीं बता पाई। टालमटोल करते हुए महिला कर्मचारी ने मजिस्ट्रेट को कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


वहीं कार्यालय खुलवा मजिस्ट्रेट ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच की, तो पाया कि कार्यालय में नियुक्त पांच कर्मचारी हैं और एक भी ड्यूटी पर हाजिर नहीं है।

इतना ही नहीं कार्यालय के आसपास लगाए गए पौधों की हालत देख भी ऐसा लग रहा था कि महीनों से उनकी देखभाल नहीं की गई। न ही कोई फेंसिंग की गई है और न ही पौधों के साथ उगे घास को उखाड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवारा पशुओं को पौधों के साथ-साथ घास को भी खाते देखा गया। इस प्रकार से लापरवाही बरतने पर मजिस्ट्रेट ने गैर हाजिर सभी कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इसके अलावा मामले की पूरी जानकारी डीसी राजेारी, एसडीएम कोटरंका व मुख्य हार्टीकल्चर अधिकारी को भी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed