{"_id":"37a6656e769f45c18150925702b2d497","slug":"nagar-keertan-in-sundarbani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने दिखाए करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने दिखाए करतब
सुंदरबनी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ठंडा पानी की ओर से निकाले गए नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने बड़े करतब दिखाए।
विज्ञापन
नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सभी ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। सुंदरबनी नगर से तीन किलोमीटर दूर ठंडा पानी स्थित गुरुद्वारे से सुबह 11 बजे नगर कीर्तन निकाला गया।
विज्ञापन
इसमें ठंडा पानी गरचौला समेत अन्य गांवों के लोग शामिल हुए। दोपहर एक बजे नगर कीर्तन सुंदरबनी नगर के गुरुद्वारे में पहुंचा। यहां पर सुंदरबनी, टांडा बयानीगाला बाजाबांई आदि गांवों से आए लोगों नें नगर कीर्तन का स्वागत किया।
विज्ञापन
इसके साथ ही गुरुद्वारे में भोग लगाया गया। पूरे रास्ते में गतका पार्टी ने तरह-तरह के करतब दिखाकर सबको आकर्षित किया।