{"_id":"3f3adf58c002806abedae5cf6e2dcb39","slug":"mufti-mohammad-praised-the-actions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्ती मोहम्मद के कार्यों को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्ती मोहम्मद के कार्यों को सराहा
नौशेरा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व राज्यमंत्री रमेश चंद्र शर्मा की देखरेख में आयोजित शोक सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन पर दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि हमने एक काबिल नेता खो दिया। सईद के निधन से रियासत ही नहीं बल्कि पूरे देश को झटका लगा है।
इस दौरान सईद के कार्यों की भी सराहना की गई। शोक सभा में अशोक शर्मा, नरसिंह दास, शक्तिपाल सिंह, बृजलाल, राजेंद्र प्रसाद, सुभाष, बलदेव चौधरी, अंशु मलहोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन