{"_id":"c7fc66a00e8667d2b5488c87c4aad7ed","slug":"motor-rally-for-awareness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता के लिए मोटर रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता के लिए मोटर रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 20 Nov 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के मकसद से जिला चुनाव आयोग हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को शहर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मोटर रैली निकाली गई।
विज्ञापन
शहर के नए बस अड्डे से रैली को जिला चुनाव अधिकारी एवं डीसी जितेंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस अवसर पर जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है।
18 वर्ष से ऊपर के आयु के हर व्यक्ति को वोट देकर अपनी मर्जी की सरकार चुनने में अपना योगदान देना चाहिए। 20 दिसंबर को सभी मतदाता अपने अपने क्षेत्रों में बने पोलिंग बूथों पर पहुंचे और मतदान करें। रैली शहर के जुज्जरमंडी, जवाहर नगर, खिवरा, ठुडी, ऐहती आदि क्षेत्रों से गुजरी।
विज्ञापन
रैली में एडीसी सलिम मलिक, एआरटीओ शम्मी शर्मा, एएसपी तेजिंद्र सिंह, सीईओ हमीद फानी और सीएमओ डा. राजीव शर्मा सहित काफी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन