{"_id":"b9ef1f5c88f665ed5234b37d49a0debd","slug":"mnjidhadha-club-won-the-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजीधाड़ा टीम ने आर्म्ड पुलिस को पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजीधाड़ा टीम ने आर्म्ड पुलिस को पछाड़ा
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस जवानों और युवाओं में खेलकूद की भावना को बढ़ावा देने के मकसद से जिला पुलिस लाइन में वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत कालाकोट सब डिवीजन के धर्मसाल क्षेत्र में आयोजित टूर्नामेंट में क्षेत्र की आठ टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम और उप विजेता टीम दोनों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
सोमवार को फाइनल मुकाबले में मंजीधाडा क्लब और आर्म्ड पुलिस धर्मसाल की टीमें भिड़ीं। इस मुकाबले में मंजीधाड़ा टीम ने आर्म्ड पुलिस को हरा कर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि एसएसपी राजोरी ने खिलाड़ियों और अन्य युवाओं को खेल के महत्व के बारे में बताया। एसएसपी ने युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खेलकूद से शरीर और मस्तिष्क का विकास होता है और पढ़ाई में भी मन लगता है। इस अवसर पर एएसपी राकेश कुमार, डीएसपी जफर मेंहदी, एसएचओ मोहम्मद रफीक भी उपस्थित रहे।