{"_id":"fa182edfc1513dc852eb5360c559a84f","slug":"minister-seeks-the-annual-report-of-govt-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने सरकारी स्कूलों की वार्षिक रिपोर्ट मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने सरकारी स्कूलों की वार्षिक रिपोर्ट मांगी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 26 May 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी मंगलवार को राजोरी पहुंची। उन्होंने खराब रिजल्ट लाने वाले स्कूलों की रिपोर्ट मांगी। राज्यमंत्री ने जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों, हेड मास्टरों, विभिन्न शिक्षा जोनों के जेडईओ, डिप्टी सीईओ नौशेरा व सीईओ राजोरी के साथ बैठक आयोजित की।
विज्ञापन
शहर के डाक बंगले में आयोजित बैठक में भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष विबोध गुप्ता, एमएलए चौधरी कमर हुसैन, डीसी राजोरी दिप्ती उप्पल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में राज्यमंत्री ने जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों की वार्षिक रिपोर्ट मांगी। इसके अलावा मंत्री ने सरकारी स्कूलों के मिड-डे मील के रिकार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
बच्चों को सरकारी की ओर से प्रदान की जाने वाली मुफ्त वर्दियां और पुस्तकों के बारे में भी उन्होंने जानकारी प्राप्त की।
वहीं राज्यमंत्री ने कहा कि यदि सरकारी स्कूलों में अनुशासन होगा तो बच्चे भी अनुशासन सीख पाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों को सरकारी स्कूलों में बेहतर पढ़ाई करवाने का भरोसा दिला कर एनरोलमेंट में वृद्धि करें।
विज्ञापन
मंजाकोट शिक्षा जोन के जेडईओ के खिलाफ शिकायतों का नोटिस लेते हुए राज्यमंत्री ने उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। ज्ञात रहे कि कुछ समय पहले मंजाकोट के लोगों ने डीसी से मुलाकात कर जेडईओ के खिलाफ आरईटी शिक्षकों की नियुक्ति में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत मंत्री से भी की थी व न्याय की गुहार लगाई थी।