{"_id":"62a4f0d0ad76f23d16103e73","slug":"meeting-rajouri-news-jmu2617281149","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी राजोरी ने राजोरी-थन्नामंडी सड़क के चौड़ीकरण की प्रगति की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी राजोरी ने राजोरी-थन्नामंडी सड़क के चौड़ीकरण की प्रगति की समीक्षा की
विज्ञापन

- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की तरफ से बनाई जा रही राजोेरी-थन्नामंडी सड़क के चौड़ीकरण की प्रगति की शनिवार को समीक्षा की। उपायुक्त ने रिपोर्ट मांगी, कि सड़क निर्माण की प्रक्रिया किस स्तर पर पहुंची है।
संबंधित अधिकारी ने बताया कि 284.22 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उपायुक्त ने बीआरओ के अधिकारी को परियोजना की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित समय में इसे पूरा किया जा सके।
उन्होंने परियोजना पर काम करते समय गुणवत्ता बनाए रखने के लिए भी कहा और उन्हें परियोजना की प्रगति की निगरानी के लिए क्षेत्र का दौरा करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
उपायुक्त ने परियोजना में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए अंतर्विभागीय समन्वय बनाए रखने को भी कहा, ताकि जनहित के लिए विकास संबंधी बाधाओं को समय पर हल किया जा सके।
बैठक में कमांडिंग ऑफिसर 31 बीआरटीएफ केआरजे रेड्डी, एसडीएम थन्नामंडी विकास धर, एसी डिफेंस सलीम कुरैशी और अन्य अधिकारी शामिल हुए।