फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   meeting

नगर परिषद राजोरी ने नवरात्र और रमजान त्योहारों की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है।

विज्ञापन
meeting
नगर परिषद राजोरी ने नवरात्र और रमजान त्योहारों की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। - फोटो : RAJOURI
राजोेरी। नगर परिषद ने शनिवार से शुरू होने वाले नवरात्र और रमजान त्योहारों की तैयारी को अंतिम रूप दिया। परिषद अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को दोनों पर्व में विशेष रूप से सतर्क रहने के साथ-साथ आम जनता को परेशान करने से बचने के लिए हर संभव सहायता और योजना प्रदान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आरिफ ने यह भी अनुरोध किया कि सभी व्यापारी दीये जलाएं और बाजारों को सजाएं, ताकि दोनों उत्सव कम से कम एक माह तक एकता और सौहार्द के साथ मनाए जा सकें। आरिफ ने लोगों से आग्रह किया कि वे कचरे के डिब्बे का उपयोग करें और शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए इधर-उधर कूड़ा न फेंके।
विज्ञापन

परिषद के सदस्यों के साथ सड़क, गली मोहल्लों, प्रकाश कार्यों, मस्जिद के पास के क्षेत्र, मंदिरों और गुरुद्वारों के स्वच्छता कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने कर्मचारियों को इन कार्यों को लेकर कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया। इन कार्यों को प्रत्येक पार्षदों की निगरानी में निष्पादित किया जाएगा। बैठक में पार्षद कुलदीप राज, अधिवक्ता योगेश शर्मा, आजम चौधरी, जावेद चौहान, ममता दत्त, सुदर्शन शर्मा, राबिया कुरैशी, संजय शर्मा, समीना जावेद, ईओ मोहम्मद याकूब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed