फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   meeting

डीडीसी ने जिला कैपेक्स बजट 2020-21 के तहत प्रगति की समीक्षा की

विज्ञापन
meeting
डीडीसी ने जिला कैपेक्स बजट 2020-21 के तहत प्रगति की समीक्षा की - फोटो : RAJOURI
राजोेरी। वित्तीय वर्ष 2020-21 के तहत विभिन्न योजनाओं की भौतिक और वित्तीय उपलब्धियों की समीक्षा करने और जिला कैपेक्स बजट 2021-22 की तैयारी पर चर्चा के लिए उपायुक्त राजेश के. शवन ने बुधवार को बैठक की। इस दौरान पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति, आरडीडी, बिजली, जेकेपीसीसी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाढ़ नियंत्रण आदि विभागों की योजनाओं और परियोजनाओं पर बातचीत की गई।
विज्ञापन

बैठक में डीडीसी ने परियोजनाओं पर काम में तेजी लाने और अपने मैन और मशीनरी को जुटाने के लिए कहा, ताकि परियोजनाओं पर काम का समयबद्ध समापन सुनिश्चित किया जा सके। उन्हें पूरा करने के साथ आवश्यक लाभ प्रदान किया जा सके। डीडीसी ने पीडब्लूडी के कार्यकारी अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द नगरपालिका सीमा के भीतर सभी सड़कों के ब्लैकटॉपिंग पर काम पूरा करें। अधिकारियों से वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान चल रहे कार्यों और पूर्ण किए गए कार्यों की सूची प्रस्तुत करने को कहा, ताकि आम जनता की जागरूकता के लिए जिला प्रशासन के पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि जिले में उनके विभागों द्वारा कार्यान्वित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ उठाने से कोई पात्र लाभार्थी वंचित न रहे।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि बीडीसी अध्यक्षों, डीडीसी सदस्यों, सरपंचों, पंचों और लोकमित्रों की एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा और टीम वितीय वर्ष 2020-21 के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा पूरे किए गए कार्यों का निरीक्षण करेगी और टीम मई के अंत तक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। डीडीसी ने कहा कि अधिकारी कार्यों को प्राथमिकता दें और केवल उन्हीं कार्यों को लें जो संभव हैं और वर्तमान वित्तीय वर्ष में पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पीआरआई के परामर्श से ही योजना तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed