फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Meeting on Road Safety Week

सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर बैठक

Wed, 06 Jan 2016 01:18 AM IST
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Meeting on Road Safety Week

जिला विकास आयुक्त पुंछ मोहम्मद हारुण मलिक ने मंगलवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों एंव शिक्षा संस्थानों के प्रमुखों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को पूरी लगन से कार्य करने को कहा।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को जिला प्रशासन की तरफ  से नगर स्थित बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्यक्षता करते हुए जिला  विकास आयुक्त पुंछ ने कहा कि देश भर की तरह जिले में भी 10 से 16 जनवरी तक 27वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमें लोगों को सड़क सुरक्षा हेतु जागरूक करने के लिए जागरूकता रैलियां, चिकित्सा एवं जागरूकता शिविरों के आयोजन के साथ ही संगोष्ठियों, वाद विवाद और चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर बैठक में एसीआर शफीक अहमद चौधरी, डीएसपी हेडक्वार्टर मुजीब उर रहमान, डीईपीओ मक्खन लाल शर्मा, प्रिंसिपल कीरत सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed