फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   maut

रहस्यमय परिस्थतियों में महिला की मौत मायके पक्ष नें ससुराल पक्ष पर मारपीट करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
maut
सुंदरबनी। पौनी तहसील के गांव ढूंगी की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल के लोगाें पर महिला से मारपीट करने का आरोप लगाया है। कहा कि उसकी मौत मारपीट के कारण हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव मवा पतराडा निवासी रुखसाना कौसर का पौनी तहसील के गांव लेतर ढूंगी निवासी मोहम्मद आफताब से हुआ था। दो दिन पूर्व रुखसाना के बीमार होने पर उसके मायके वालों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया। जम्मू में भी डॉक्टरों ने उसकी हालत ठीक नहीं होने की बात कहकर उसे शनिवार को वापस घर भेज दिया। जम्मू से घर आते हुए रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद मायके के लोग महिला के शव को उपजिला अस्पताल सुंदरबनी ले आए और ससुराल के लोगाें पर मारपीट करने आरोप लगाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे। रविवार को सुंदरबनी में डॉक्टरों की एक टीम ने पोस्टमार्टम करके शव को दफनाने के लिए उसके मायके के लोगों को सौंप दिया। वहीं इस संबंध में पौनी तहसील ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed