{"_id":"056803daa0d2ecf025cc22c3b3de68b7","slug":"man-dead-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बस ने श्रमिक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बस ने श्रमिक को कुचला, मौत
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की थन्नामंडी तहसील स्थित राजधानी क्षेत्र में वीरवार की सुबह एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। इस बस ने सड़क पार कर रहे एक श्रमिक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
एसडीपीओ थन्नामंडी इफ्तकार तालिब के अनुसार मृतक श्रमिक मुश्ताक अहमद पुत्र अब्दुल लतीफ रियासी जिले की मोहर तहसील के डडू फाजरी क्षेत्र का निवासी था। वह बिजली विभाग के खंभे लगाने का काम किया करता था।
विज्ञापन
सुबह करीब दस बजे वह राजधानी क्षेत्र में सड़क पार कर रहा था, जब सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मिनी बस ने उसे कुचल दिया। मिनी के पिछले टायर के नीचे श्रमिक का सिर आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थन्नामंडी के सरकारी अस्पताल के डाक्टरों ने उसे मृत लाया करार दे दिया।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर परिवार को सूचित कर दिया गया है। एसडीपीओ के अनुसार मिनी बस (जेके11ए-1041) को सीज कर दिया गया है, जबकि इसका चालक मौके से फरार हो गया।