{"_id":"0120c125da14cf92f047d1531349d374","slug":"made-aware-of-the-problems-of-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की समस्याओं से कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की समस्याओं से कराया अवगत
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
Updated Thu, 16 Oct 2014 01:58 AM IST
विज्ञापन
सुंदरबनी नगर में सड़कों, गलियों, नालियों और पार्किंग की समस्याओं पर गैर सरकारी संस्था का प्रतिनिधिमंडल ईओ से मिला और लोगों को हो रही परेशानियों से निजात दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
गैर सरकारी संस्था हेल्पिंग हैंड क्लब के सदस्यों ने म्यूनिसिपल कमेटी के ईओ केएल रैना से मिलकर उन्हें नगर की समस्याओं से अवगत कराया। संस्था के सदस्यों शिशुपाल गुप्ता, बिक्की राकेश, नरेश आदि ने ईओ से मिलकर गुहार लगाई कि नगर की खस्ताहाल नालियों, गलियों को ठीक किया जाए।
विज्ञापन
संस्था के सदस्यों ने कहा कि नगर में पार्किंग नहीं होने के कारण जगह-जगह वाहनों के खड़े रहने से हर समय जाम की समस्या रहती है, जिसके लिए म्यूनिसिपल कमेटी को शीघ्र पार्किंग का निर्माण करवाकर जाम की समस्या से निजात दिलाना चाहिए। ईओ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि नगर में नालियों और गलियों की शीघ्र मरम्मत करवाने का काम शुरू किया जा रहा है और साथ में पार्किंग की समस्या भी दूर करने के उपाए किए जा रहे हैं।
विज्ञापन