फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Leopard terror

तेंदुए के आतंक से सहमे लोग

Mon, 02 Nov 2015 12:44 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Leopard terror

शहर के टंडवाल क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से इन दिनों लोग सहमें हुए हैं। शनिवार की देर शाम तेंदुए ने क्षेत्र के निवासी बद्रीनाथ के घर के पास दस्तक दी व उसके एक मवेशी को अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन


पीडि़त व्यक्ति ने बताया कि वे पशुओं को घास डाल कर वापस आ गए थे। थोड़ी देर बाद ही पशुओं की आवाज आने लगी। जब उन्होंने पशुशाला में जाकर देखा तो पाया कि एक मवेशी को तेंदुए ने जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन


कुछ देर बाद मवेशी ने दम तोड़ दिया। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार तेंदुए ने रिहायशी इलाकों में कई पशुओं को शिकार बनाया है। इसके बावजूद प्रशासन उसे पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलम यह है कि लोग अपने बच्चों को घरों से बाहर भेजने में डर रहे हैं। स्थानीय निवासी रामलाल, अशोक कुमार, शब्बीर अहमद आदि ने बताया कि उन्हें हमेशा यह डर लगा रहता है कि कब तेंदुआ उनके बच्चों को अपना शिकार बना ले।


बच्चों को अकेले स्कूल भेजने में भी खतरा महसूस होता है। वहीं गुस्साए लोगों ने जिला प्रशासन व वन्यजीव विभाग से गुहार लगाते हुए कहा कि वह तुरंत तेंदुए को पकड़ किसी चिडि़या घर भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed