{"_id":"fd5df8bb70683172361b060e950d28a5","slug":"leopard-attack-death-of-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के हमले से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के हमले से बच्ची की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
कोटरंका तहसील के कंडी बकोरी क्षेत्र में रविवार की सुबह तेंदुए के हमले से बच्ची की मौत हो गई। वह घर से थोड़ी ही दूरी पर एक जंगल में किसी कार्य से गई थी। इस घटना से कंडी बकोरी क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया है।
क्षेत्र के एसएचओ ने बताया कि रूबिया कोसर (7) सुबह घर से थोड़ी ही दूरी पर एक जंगल में किसी कार्य से गई थी। वहां से पहले से घात लगाए तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।
उसकी चीख पुकार सुनकर जब लोग वहां पहुंचे तो तेंदुआ भाग निकला। मृत बच्ची का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
क्षेत्र में बार-बार तेंदुए के हमले से लोग काफी सहम गए हैं। सरपंच मनीर मिर्जा ने बताया कि इससे पहले भी कई बार तेंदुए को क्षेत्र में देखा गया है। कई बार वह पशुओं और नागरिकों को अपना निशाना बना चुका है। पहले भी तेंदुए के हमले से चार लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद वन्य जीव विभाग सो रहा है।