{"_id":"d4631fe55081fdfd0b5bd803bd46c2b4","slug":"learn-how-to-control-fires-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग पर काबू पाने और बचने के उपाय सीखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग पर काबू पाने और बचने के उपाय सीखे
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूरदराज के स्कूलों के बच्चों को फायर सेफ्टी के बारे जागरूक किया गया। जम्मू-कश्मीर फायर और इमरजेंसी सर्विस कमांड राजोरी द्वारा सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल मंजाकोट में आयोजित कार्यक्रम में तहसील के विभिन्न सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के बच्चों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर फायर कर्मियों ने बच्चों के साथ मॉक ड्रिल की। दमकल विभाग राजोरी के असिस्टेंट डायरेक्टर आरसी रैणा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की मदद से प्रबंधक टीम, जागरूकता टीम, अलार्म टीम, निकासी टीम, फायर फाइटिंग टीम, बचाव दल, प्राथमिक चिकित्सा टीम, साइट सुरक्षा टीम का गठन कर मॉक ड्रिल की गई।
विज्ञापन
रैणा ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को आग पर काबू पाने के उपाय और बचाव बताए। साथ ही आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को आग बुझाने वाले उपकरणों के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन