{"_id":"57420aa64f1c1bb415690fe4","slug":"leakage-on-water-pipe-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी का पाइप लीक सड़क पर पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी का पाइप लीक सड़क पर पहुंचा पानी
ब्यूूराे/अमर उजाला, राजाेरी
Updated Mon, 23 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
डीरेका परिसर का डीजल युक्त गंदा पानी पाइप लाइन के सहारे सीधे सुंदरपुर के पास असि नदी में बहाया जा रहा है।
एक ओर पानी की मारामारी मची हुई है। लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। वहीं नौशेरा में पानी का पानी विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से सड़कों पर बह रहा है। वहीं इस संबंध में जल आपूर्ति और ईएमईएस विभाग पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
नगरपालिका कमेटी के पूर्व प्रधान सुभाष कपूर, विक्की वर्मा, मानिक कोहली, राजेश वर्मा ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि दो महीनो ंसे ज्यादा समय हो गया है। झंगड़ चौक से वाया रघुनाथ मंदिर जाने वाले सड़क मार्ग के नीचे दबी पानी की पाइप लीक हो रही है, जिसकी मरम्मत नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
जिसके चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। टूटी पाइप के कारण जो पानी पीने के लिए इस्तेमाल होना चाहिए था, वो सड़कों पर बहकर खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इसकी मरम्मत नहीं की गई तो लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन