{"_id":"6104498c8ebc3e588372222a","slug":"landslide-rajouri-news-jmu2405665116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्धल में भूस्खलन से गिरा मकान, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्धल में भूस्खलन से गिरा मकान, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। बुद्धल के दंडोत गांव में शुक्रवार सुबह भूस्खलन से एक और मकान गिरने के समाचार मिले हैं। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी काला खान का मकान तड़के सुबह भूस्खलन के चलते गिर गया। किसी तरह समय रहते परिवार के लोगों ने अपनी जान बचा ली। लेकिन, मकान के अंदर रखा सारा सामान मलबे के नीचे दब कर नष्ट हो गया।
जिले में बुधवार को अचानक आई बाढ़ ने कई गांवों में जलापूर्ति लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे स्थानीय लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। जिन गांवों की जलापूर्ति प्रभावित हुई है, उनमें बुद्धल के गब्बर, फलनी, दरहाल के चौकियां, डोडाज, रैकीबा, आदि शामिल हैं।
जल शक्ति विभाग के एईई जुल्फिकार अली ने कहा कि वे पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। अब तक कुछ गांवोें में आंशिक रूप से पानी की आपूर्ति बहाल करने में सफलता हासिल हुई है। और, अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति लाइनों को बहाल करने के लिए काम चल रहा है।
विज्ञापन
इस बीच, जिला प्रशासन ने अचानक आई बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की है। अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक सर्वेक्षण से पता चलता है कि अचानक बाढ़ से फसल, पीने योग्य पानी, कुछ पुलों, सड़कों के बुनियादी ढांचों और संपत्ति को विभिन्न नुकसान हुए हैं। लेकिन, सही आंकलन को अभी समय लगेगा।