{"_id":"995d88d7754bca008dda725e46972f0e","slug":"kantracchual-teachers-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांट्रैक्चुअल शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांट्रैक्चुअल शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Wed, 18 Feb 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कांट्रैक्चुअल शिक्षकों ने मंगलवार को शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने विभाग से गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें भी आरईटी की तर्ज पर स्थायी किया जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद शहर के चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने अपनी नई इकाई का गठन किया, जिसमें सिराज अहमद को जिला अध्यक्ष व नवल किशोर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही विभिन्न शिक्षा जोनों के प्रधान भी चुने गए।
विज्ञापन
इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि उनकी नियुक्ति मेरिट के अनुसार की गई थी। पिछले कई वर्षों से वह विभिन्न इलाकों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, लेकिन अभी तक हमें स्थायी नहीं किया गया।
विज्ञापन
इस संबंध में सिराज, सुषमा, नवल आदि ने बताया कि कुछ शिक्षक तो अब ओवरएज होने की कगार पर हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द हमारी मांग को पूरा नहीं किया गया तो सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन का सहारा लिया जाएगा।