{"_id":"6ed7af1bf87945575f99b2662d51fe56","slug":"jawahar-nagar-closed-in-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध में बंद रहा जवाहर नगर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध में बंद रहा जवाहर नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 05 Jan 2015 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नगर में शुक्रवार की शाम मनहास मोहल्ले के युवकों द्वारा पुलिस पर पथराव के बाद पैदा हुआ तनाव अभी भी बरकरार है। घटना के विरोध में जवाहर नगर में बंद रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जवाहर नगर के लोग पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध हैं।
विज्ञापन
नगर के वरिष्ठ नागरिकों, व्यापार मंडल सदस्यों, शहर के व्यापारियों और विभिन्न हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं के बीच रविवार देर शाम हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जब तक पुलिस एक समुदाय के युवकों के खिलाफ दर्ज मामले खारिज नहीं करती, बवाल मचाने और पुलिस पर पथराव करने वाले युवकों को गिरफ्तार नहीं करती, बंद जारी रहेगा। बैठक में पैदा हुए तनाव और हालात के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
बैठक में व्यापार मंडल प्रधान जवाहर नगर मिंटा साहनी, व्यापार मंडल प्रधान सिटी विजेय गुप्ता, भाजपा राज्य उपाध्यक्ष विबोध गुप्ता, सनातन धर्म सभा अध्यक्ष दिनेश शर्मा, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन राजिंद्र गुप्ता, बजरंग दल राजोरी-पुंछ प्रधान करण ठाकुर, वीएचपी जिला प्रधान सत्त शर्मा, वीएचपी राजोरी-पुंछ संयोजक युगवीर गुप्ता, भाजयुमो जिला अध्यक्ष निशु गुप्ता सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बैठक के बाद भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष विबोध गुप्ता ने एसएसपी राजोरी डा. हसीब मुगल से फोन पर बात कर मिलने के लिए समय मांगा। एसएसपी ने सोमवार सुबह नौ बजे शिष्टमंडल को बैठक के लिए बुलाया लिया है। इसके बाद सभी ने यह निर्णय लिया कि सोमवार को भी जवाहर नगर बंद रहेगा। एसएसपी से बैठक के बाद आगे कर रणनीति बनाई जाएगी।