फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jawan shoots himself with service rifle in Jammu and Kashmir's Rajori

जम्मू-कश्मीर: जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी, मामले की जांट में जुटी पुलिस

Mon, 15 Nov 2021 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 15 Nov 2021 02:09 AM IST
सार

पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव सेना के हवाले कर दिया गया है। दीपक उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग का रहने वाला था।

विज्ञापन
Jawan shoots himself with service rifle in Jammu and Kashmir's Rajori
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग में राजोरी जिले के पलमा स्थित सेना की रोमियो फोर्स के साथ तैनात सेना के पैरा कमांडो फोर्स के एक जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोमियो फोर्स में तैनात नायक दीपक सिंह ने अपनी यूनिट में एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया गया कि दीपक सिंह राजोेरी शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर पालमा शिविर में संतरी की ड्यूटी पर थे, तभी उनके साथियों ने चौकी से गोली चलने की आवाज सुनी और वहां जाकर देखा तो दीपक खून से लथपथ पड़ा था। तत्काल उसे सेना के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन तत्काल यह पता नहीं चल पाया है कि सैनिक ने ऐसा कदम क्यों उठाया। वहीं पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव सेना के हवाले कर दिया गया है। दीपक उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed