फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: कोटली काला बन क्षेत्र में सड़क धंसी, सफर मुश्किल

विज्ञापन
jammu kashmir news
बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ एनएच-144, कोटली काला बन क्षेत्र में सड़क धंसने से लोगों परेशान फोटो
बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ एनएच-144
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


राजोेरी। 22-23 जून की रात हुई लगातार भारी बारिश के कारण राजोरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच -144 स्थित कोटली काला बन क्षेत्र में सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। लगातार वर्षा के चलते सड़क के कई हिस्सों में गहरी दरारें पड़ गई हैं, जबकि कई स्थानों पर सड़क धंसने और मिट्टी के कटाव की घटनाएं सामने आई हैं।
सड़क की मौजूदा स्थिति बेहद खतरनाक बन चुकी है, जिससे आम लोगों की आवाजाही पर गंभीर असर पड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, रातभर हुई तेज बारिश के कारण सड़क के किनारे का हिस्सा बह गया। इससे सड़क कमजोर होकर जगह-जगह टूटने लगी। सड़क में आईं दरारें और धंसे हुए हिस्से बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि यदि समय रहते मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

इस मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से दैनिक यात्रियों, छात्रों, मरीजों, सरकारी कर्मचारियों, व्यापारियों और परिवहन संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं और कई वाहन चालकों को जोखिम भरे रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एनएच-144 एक महत्वपूर्ण सड़क मार्ग है और इसके बाधित होने से क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि कोटली काला बन क्षेत्र के प्रभावित हिस्से का तत्काल निरीक्षण कराया जाए तथा आपातकालीन मरम्मत दल तैनात कर सड़क को जल्द बहाल किया जाए। इसके साथ ही सड़क किनारे मजबूत रिटेनिंग वॉल और बेहतर ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने की भी मांग उठाई गई है ताकि भविष्य में इस प्रकार के कटाव और नुकसान को रोका जा सके।
लोगों ने संबंधित निर्माण एजेंसी और ठेकेदारों के खिलाफ भी त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाना चाहिए। जब तक मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो जाता, वाहनों और पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए विशेष इंतजाम किए जाने की आवश्यकता है।

क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से अपील की है कि जनहित और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि सड़क संपर्क बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके। वहीं, थन्नामंडी के विधायक मुजफ्फर इकबाल खान ने कहा कि इस मामले को जल्द सुलझाने के लिए सीमा सड़क संगठन और जिला प्रशासन के साथ बातचीत की गई है। उम्मीद है कि आम जनता के बड़े हित में जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed