{"_id":"6a1def8d5de1cb9e3802db99","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107396-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: एलओसी पर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने अग्रिम चौकियों पर पहुंचे जीओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: एलओसी पर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने अग्रिम चौकियों पर पहुंचे जीओसी
Tue, 02 Jun 2026 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
एलओसी पर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने अग्रिम चौकियों पर पहुंचे व्हाइट नाइट के जीओसी फोटो
- फोटो : Samvad
सैन्य बलों की सतर्कता, निगरानी क्षमता और भविष्य की युद्धक तैयारियों की सराहना
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बदलते सुरक्षा परिदृश्य और सेना की परिचालन तैयारियों का जायजा लेने के लिए व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी मौजूद रहे।
दौरे के दौरान जीओसी ने अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों से मुलाकात की और उनकी परिचालन गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के उच्च मनोबल, अनुशासन और पेशेवर दक्षता की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेना हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जीओसी ने एलओसी पर निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, सटीक प्रहार क्षमता (प्रिसिजन स्ट्राइक कैपेबिलिटी) को बढ़ाने तथा भविष्य की युद्ध संबंधी चुनौतियों के अनुरूप तैयारियों की समीक्षा की। दौरे के दौरान अधिकारियों ने अग्रिम क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, खुफिया समन्वय और सीमा पर किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए अपनाई जा रही रणनीतियों पर चर्चा की। सेना नियंत्रण रेखा पर प्रभुत्व बनाए रखने और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जवानों से कहा कि उनकी सतर्कता, साहस और समर्पण ही राष्ट्र की सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत है।