{"_id":"69b86a063310966dd2067175","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-106798-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: थन्नामंडी के खबला में जंगली सूअर के हमले में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: थन्नामंडी के खबला में जंगली सूअर के हमले में दो घायल
विज्ञापन
राजोरी। जिले की थन्नामंडी के खबला क्षेत्र में जंगली सूअर के हमले में 2 लोग घायल हो गए। इस घटना की सूचना गांव के लकड़हारे और चौकीदार ने प्रशासन को दी।
रिपोर्ट के मुताबिक जंगली सूअर ने गांव के लोगों पर हमला कर दिया। इससे खबला गांव की रहने वाली एक महिला जैतून बेगम और एक व्यक्ति मोहम्मद ताज घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत फर्स्ट एड दिया और उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजोरी में शिफ्ट कर दिया। यहां उनका इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों के मुताबिक दोनों घायलों का जीएमसी राजोरी में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में डर और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन जंगली जानवरों की आवाजाही को कंट्रोल करने के लिए तुरंत कदम उठाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके। लोगो ने जंगली जानवरों खास कर जंगली सुअर पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।