फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: तूफान से तीन स्कूलों की इमारतों को नुकसान, बच्चों को बैठने में आ रही दिक्कत

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजोरी। जिले के कालाकोट में 18 अप्रैल को तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हुई तीन स्कूलों की इमारत खतरा बनी हुई है। स्कूलों की इमारतों में दरारें पड़ गई हैं। इससे बच्चों को बैठने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

सबसे अधिक नुकसान हाई स्कूल ततापानी को हुआ है। स्कूल के हेड मास्टर नेत्र सिंह ने बताया कि तूफान से स्कूल भवन की टीन की छत उड़ गई। दीवारों मे दरारें पड़ गई, जिस कारण भवन को असुरक्षित करार दिया गया है। अब स्कूल के पास अलग से मात्र 2 कमरे बचे हैं और 200 बच्चो को 2 कमरों में पढ़ाई कराना संभव नहीं है।
विज्ञापन

इसके अलावा सरकारी प्राइमरी स्कूल नंबल को भी नुकसान पहुंचा है और 2 कमरे असुरक्षित हो गए हैं और अब मात्र एक ही कमरा बचा है। उसी में स्कूल कार्यालय, मिड डे मील रसोई और सभी कक्षाओं के 35 बच्चे कैसे पढ़ाई करेंगे। इसके अलावा मिडल स्कूल मंगरोट के 2 कमरों की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं और उसे भी असुरक्षित घोषित किया गया है। इससे सकूल के 65 छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इन सभी स्कूलों के छात्रों और उनके अभिभावकोें की अपील है कि प्रशासन और सरकार जल्द से जल्द सभी इमारतों की मरम्मत करवाए। वहीं कालाकोट शिक्षा जोन के जेडईओ रघुनाथ सिंह के अनुसार उक्त स्कूलों में हुए नुकसान की रिपोर्ट और मरम्मत के लिए फंड उपलब्ध करने की रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंप दी है, लेकिन अभी तक फंड जारी नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed