{"_id":"6786bbca868d91be4901e88c","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-103619-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: बड्डाल मामले में विशेषज्ञों की उच्च स्तरीय टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: बड्डाल मामले में विशेषज्ञों की उच्च स्तरीय टीम गठित
विज्ञापन
राजोरी। जिले के बड्डाल गांव में अज्ञात बीमारी से हो रही मौतों के कारणोें का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय संस्थानों से विशेषज्ञों की उच्च स्तरीय टीम गठित की है। ये टीम मंगलवार सुबह जम्मू के लिए रवाना हो गई थी। उसके बुधवार को बड्डाल पहुंचने की संभावना है।
जिला स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने बड्डाल गांव में अज्ञात बीमारी से हो रही मौतों का कड़ा संज्ञान लिया है। कुछ राष्ट्रीय संस्थानों जैसे इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च, नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के विशेषज्ञों के साथ चेन्नई से बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भी टीम में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा बड्डाल मे एक़ बार से फिर सैंपलिंग लेने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें बड्डाल गांव मे पीड़ित परिवारों के सगे संबंधियों और गांव के अन्य लोगों के सैंपल ले रही है। इसके अलावा सीएमओ राजोरी स्वयं बड्डाल में सैंपलिंग लेने की प्रक्रिया की जांच कर रहे हैं। साथ ही डॉक्टरोें की एक़ विशेष टीम को भी बड्डाल में तैनात किया है, ताकि यदि कोई नया मामला सामने आता है तो तत्काल उपचार मिल सके।
इसी बीच मंगलवार को बुद्धल के विधायक जावेद इकबाल ने भी बड्डाल का दौरा किया और पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाक़ात कर 4 बच्चों की मौत पर शौक व्यक्त किया। विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जम्मू कश्मीर सरकार और स्वास्थ्य विभाग मामले को लेकर बहुत गंभीर हैं और मौतो के पीछे कारणों का सच सामने लाने के हर संभव प्रयास जारी है।