{"_id":"6786bbe276d3001e970b41ba","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-103618-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: लापरवाही पर 8 शिक्षकों का वेतन रोका, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: लापरवाही पर 8 शिक्षकों का वेतन रोका, नोटिस
विज्ञापन
राजोरी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में मिडिल स्कूल मैरा के आठ शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी राजोरी बिशंबर दास ने मंगलवार को राजोरी शिक्षा जोन के अंतर्गत आने वाले सरकारी मिडल स्कूल मैरा का औचक दौरा किया।
इस दौरान पाया कि स्कूल में बच्चों को 1 बजे ही छुट्टी कर दी गई थी जबकि समय 4 बजे का था। स्कूल प्रबंधन ने बिना किसी कारण के और बिना किसी उच्च अधिकारी की अनुमति के 3 घंटे पहले ही छुट्टी कर दी थी।
स्कूल के मिड डे मील की जांच की तो पाया कि बच्चों को मिड डे मील भी मेन्यू के अनुसार नहीं दिया गया है। इससे साफ साबित होता है कि स्कूल के हेडमास्टर और अन्य शिक्षक अपनी ड्यूटी को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। वहीं मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए शिक्षा अधिकारी ने मिडल स्कूल मैरा में तैनात सभी 8 शिक्षकोें के जनवरी माह के वेतन पर रोक लगा दी है। जेडईओ राजोरी को निर्देश दिए हैं कि वो सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब लें और 3 दिन में रिपोर्ट पेश करें।