फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news,ddc meeting with officer in rajori

दुग्ध उत्पादों की मार्केटिंग के लिए सेल्फ हेल्फ ग्रुप का गठन करें

विज्ञापन
jammu kashmir news,ddc meeting with officer in rajori
राजोरी। जिला विकास आयुक्त राजेश के शवन ने सोमवार को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान डीडीसी ने मुख्य पशुपालन अधिकारी को जिले में दूध और दूध उत्पादों के उत्पादन को बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्ययोजना मांगी। डिप्टी रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटी से उत्पादों की मार्केटिंग के लिए महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप का गठन करने को कहा। संबंधित अधिकारियों को उत्पादों के निर्यात के लिए हर संभव उपाय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीडीसी ने कहा कि राजोरी को ओडीओपी योजना के तहत एक डेयरी जिले के रूप में पहचाना गया है। इसलिए जिले में घी, पनीर, खोया आदि सहित दूध और दूध के बने उत्पादों के प्रचार के लिए ठोस उपाय किए जाने की आवश्यकता है। डीडीसी ने सीएएचओ को दुधारू पशुओं की खरीद के लिए बैंकों और अन्य प्रायोजन एजेंसियों द्वारा प्रदान किए गए विभिन्न ऋणों के बारे में जनता को जागरूक करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सब्जी और मक्का के लिए दो एफफीओ का गठन
मुख्य कृषि अधिकारी ने बैठक में बताया कि एफपीओ कृषि समुदाय का एक पंजीकृत समूह है जो खेती की सर्वोतम प्रथाओं को बढ़ावा देता है। जिले में 150, 150 किसानों के दो एफपीओ का गठन किया गया है जिसमें एक सब्जी के लिए और दूसरा मक्का के लिए है। डीडीसी ने क़ृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि वे कृषि समुदाय की मदद के लिए लोकमित्रों की सहायता लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed