{"_id":"56f98cdf4f1c1bc31df003c5","slug":"jam-for-bridge-repair","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल की मरम्मत के लिए जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल की मरम्मत के लिए जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
पुल
- फोटो : अमर उजाला
नगाली गांव में दोरंगली नदी पर बने पुल की मरम्मत नहीं होने से गुस्साए युवाओं ने सोमवार को जम्मू-पुंछ मार्ग पर दो घंटे जाम लगाए रखा। इस दौरान उन्होंने सीमा सड़क संगठन और जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सुबह करीब दस बजे दर्जनों युवक गांव नगाली स्थित दोरंगली नदी पर बने पुल पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने कांग्रेस के इम्तेयाज सलारिया, पुंछ डेवलपमेंट फोरम के निश्चल शर्मा और कनकोट के सरपंच आमिर चौधरी की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्दी ही इस पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़ा कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले आई बाढ़ में इस पुल का एक हिस्सा टूट गया था। इसके बाद सेना ने टूटे हिस्से पर लोहे का अस्थायी पुल बनाकर यातायात बहाल किया था, लेकिन इसके बाद आज तक सीमा सड़क संगठन और न ही जिला प्रशासन ने पुल की मरम्मत कराई। अस्थाई पुल सिंगल है। इसके चलते यहां घंटों जाम लगा रहता है। प्रदर्शन में सुनील शर्मा, बलविन्दर सिंह, युगल किशोर, इमरान गनेई और रशीद अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन