{"_id":"6070a3368ebc3e8cbc5611fd","slug":"inspection-rajouri-news-jmu2331284126","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी राजोरी ने बठिया गांव में डेयरी फार्म का दौरा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी राजोरी ने बठिया गांव में डेयरी फार्म का दौरा किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। उपायुक्त राजेश के. शवन ने थन्नामंडी के बठिया क्षेत्र में डेयरी फार्म का दौरा किया। मुख्य पशुपालन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में डेयरी फार्म में 20 पशु हैं जिनमें 18 भैंस और 02 गाय हैं।
उपायुक्त ने कहा कि राजोेरी के पास डेयरी क्षेत्र में बहुत बड़ी संभावनाएं हैं। जिले में बहुत बड़ा रोजगार सृजित करने की क्षमता है। यह कृषक समुदाय के सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन में व्यापक योगदान दे सकता है। उपायुक्त ने बताया कि राजोेरी की पहचान वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना के तहत एक डेयरी जिले के रूप में की गई है और सरकार दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और डेयरी किसानों की आय को दोगुना करने के लिए एक बहुस्तरीय रणनीति पर काम कर रही है।
उपायुक्त ने किसानों से आग्रह किया कि वे जिले में दूध और दुग्ध उत्पादों को बढ़ावा देने और बढ़ाने के प्रयास में शामिल हों, ताकि जिले को पहचान वाले उत्पादों का निर्यात केंद्र बनाया जा सके। इसके अलावा उन्होंने जिला प्रशासन से इस संबंध में पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। ओडीओपी जिले के तहत राजोेरी को मिल्क जिले के रूप में चुना गया है। वह इस साल के अंत तक 2000 डायरी देखना चाहते हैं।