राजोरी। उपायुक्त मोहम्मद नजीर शेख ने बुधवार को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजोरी परिसर के भवन में प्रगति का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग की तरफ से निर्माण कार्य किया जा रहा है।
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन जुबैर अहमद ने बताया कि परियोजना की लागत 139 करोड़ रुपये है। इसमें शैक्षणिक और प्रशासनिक ब्लॉक के 69 करोड़ रुपये, आवासीय और छात्रावास ब्लॉक के 40 करोड़ रुपये और संबद्ध कार्यों का 30 करोड़ रुपये है। परियोजना पर संरचना का काम हर तरह से पूरा हो चुका है। बाकी का काम प्रगति पर है। जो दिसंबर 2020 के अंत तक पूरा होने वाला है। यह भी बताया गया कि एप्रोच रोड पर काम चल रहा है और उक्त सड़क के ब्लैक टॉपिंग का काम अक्टूबर, 2020 तक पूरा हो जाएगा। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को परियोजना पर काम में तेजी लाने का निर्देश दिया और अक्टूबर 2020 के अंत तक सभी तरह से शैक्षणिक और प्रशासनिक ब्लॉक को पूरा करने के लिए डबल-शिफ्ट में काम का आह्वान किया, ताकि इन्हें सक्षम बनाने के लिए कार्य किया जाए और चिकित्सा सेवाओं का लाभ लोगों को मिल सके। उन्होंने एप्रोच रोड पर ब्लैक टॉपिंग के काम को कम से कम समय में पूरा करने के लिए भी कहा।