{"_id":"624ae1e49a0b1268ed437bcf","slug":"indian-army-eliminated-infiltration-bid-by-pak-terrorist-in-naushera-sector-rajouri-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी: नौशेरा में पाकिस्तानी आतंकी ने की घुसपैठ की कोशिश, सेना ने मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी: नौशेरा में पाकिस्तानी आतंकी ने की घुसपैठ की कोशिश, सेना ने मार गिराया
Mon, 04 Apr 2022 05:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 04 Apr 2022 05:48 PM IST
सार
राजोरी के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना ने घुसपैठ कर रहे एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है। सेना ने उसके पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया है।
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
राजोरी जिले के नौशेरा में एलओसी से घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए सेना ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। आतंकी से हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। नौशेरा सेक्टर में रविवार देर रात घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए सेना ने एक आतंकी को मार गिराया।
विज्ञापन
सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि रात में एलओसी पर संदिग्ध हरकत देखने के बाद सतर्क जवानों ने पाया कि आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ करने की फिराक में है। जवानों ने ललकारा तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
इसमें एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली। प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है। हथियार भी मिले हैं। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई आतंकी मौके का फायदा उठाकर दाखिल न हो गया हो।
विज्ञापन