फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   In Drhal children are sick from drinking contaminated water

दरहाल में दूषित पानी पीने से बच्चे हो रहे बीमार

Wed, 01 Oct 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Wed, 01 Oct 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
In Drhal children are sick from drinking contaminated water

जिले के दरहाल क्षेत्र में बाढ़ से हुई तबाही के बाद अब स्थानीय लोगों को अपने बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता सता रही है। पिछले कुछ दिनों में दरहाल के डोडाज क्षेत्र में दूषित पानी पीने से बच्चों के बीमार होने के मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों में क्षेत्र में पानी जनित रोगों से करीब आधा दर्जन बच्चों को दस्त और उल्टी के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


सभी बच्चों को क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद उप जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वहां उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार, बच्चों को दस्त और उल्टी से शरीर में पानी की कमी हो गई थी। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार आने पर उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगाते हुए कहा कि वह बच्चों को पानी जनित रोगों से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाएं।
विज्ञापन


उधर, पानी जनित रोगों को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को जिले से उच्च स्तरीय टीम ने क्षेत्र का दौरा कर हालात का
जायजा लिया। पीएचई विभाग के एक्सईएन कयूम चौधरी, ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डाक्टर इकबाल मलिक और स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों ने क्षेत्र का दौरा किया। अधिकारियों ने क्षेत्र में पेयजल के सैंपल लेकर जांच के लिए राजोरी स्थित पीएचई विभाग के प्रयोगशाला में भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed