{"_id":"87b03a1df9c3630ce0ec95ffd973cff4","slug":"hope-the-training-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्करों को दी गई ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्करों को दी गई ट्रेनिंग
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
Updated Tue, 10 Mar 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं और प्रसव के बाद नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए आशा वर्करों को ट्रेनिंग दी गई।
नवजात की देखभाल कार्यक्रम के तहत जवाहर नगर स्थित सीएमओ कार्यालय में राजोरी-पुंछ जिलों की आशा वर्करों को दो दिवसीय ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम में आशा वर्करों को नवजात की देखभाल करने व उसे कई रोगों से बचाने के लिए जागरूक किया गया।
जिला मास मीडिया अधिकारी सादिक खान और डाक्टरों ने आशा वर्करों को गर्भवती मां व नवजात की देखभाल करने और उन्हें समय पर टीकाकरण करने के लिए कई जानकारियां दी। इस अवसर पर सीएमओ डा. राजीव शर्मा ने कहा कि आशा वर्करों को अपने-अपने क्षेत्रों में सभी गर्भवती महिलाओं से संपर्क कर उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करनी है।
किसी भी क्षेत्र में किसी भी गर्भवती या नवजात को कोई दिक्कत न आए, इसके लिए वर्करों को प्रशिक्षण दिया जाता है।