फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   health

महिला डॉक्टर की ओपीडी दरवाजे पर लिखा फेक मीडिया एंड डॉग्स आर नॉट अलाउड

विज्ञापन
health
महिला डॉक्टर की ओपीडी दरवाजे पर लिखा फेक मीडिया एंड डॉग्स आर नॉट अलाउड - फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिले के कोटरंका चिकित्सा ब्लॉक के कंडी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में एक महिला डॉक्टर के ओपीडी कमरे के दरवाजे पर डॉग्स एंड फेक मीडिया नॉट अलाउड का पोस्टर लगने से हड़कंप मच गया है। वहीं महिला डॉक्टर के इस फरमान का फोटो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया और डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

बीएमओ कंडी डॉ. इक़बाल मालिक ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए महिला डॉक्टर को अपनी स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए, वरना कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर पर आरोप है कि वह अपनी ओपीडी के समय अस्पताल के बजाय प्राइवेट क्लीनिक में प्रैक्टिस करती है। मरीजों से भी दुर्व्यवहार करती हैं। महिला डॉक्टर द्वारा इस प्रकार का नोटिस ओपीडी के दरवाजे पर लगाने के बाद स्थानीय स्तर पर आलोचना की जा रही है। पत्रकारों ने भी उपायुक्त, सीएमओ से कहा कि इस मामले की जांच की जाए और डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed