फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   health news

Rajouri News: कार्यालय समय के दौरान डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक

विज्ञापन
health news
राजोरी। जीएमसी राजोरी के डॉक्टरों पर ड्यूटी समय के दौरान निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाते हुए जीएमसी राजोरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शमीम अहमद ने सर्कुलर जारी किया है।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार जीएमसी के डॉक्टरोें को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि डॉक्टर काम के घंटों के दौरान अपने अस्पताल में अपने निर्धारित ओपीडी या वार्ड में उपलब्ध रहें ताकि रोगी की देखभाल से समझौता न हो। ड्यूटी के घंटों के दौरान निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों के बारे में शिकायतों या रिपोर्टों की तुरंत जांच की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शमीम ने बताया कि जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने डॉक्टरों को आधिकारिक कार्य घंटों के दौरान निजी प्रैक्टिस करने से रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए थे। विभाग का कहना है कि इससे मरीजों की देखभाल और अस्पताल के कामकाज पर बुरा असर पड़ेगा। इस संदर्भ में सरकार के सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह की ओर से जारी एक परिपत्र में सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों, चिकित्सा अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इसका अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। इसी का पालन करते हुए जीएमसी के डॉक्टरोें को यह आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed