{"_id":"743ba4c1ed9d11aa0c71f5e8f2150914","slug":"grameen-bank-robbery-attempt-fails-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास विफल
ब्यूूूराे/अमर उजाला, राजाेरी
Updated Mon, 01 Feb 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
शहर के पलमा स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा में चोरी के प्रयास को विफल कर दिया गया। चोर शटर में लगे ताले तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने एक चोर को पकड़ लिया है। पूछताछ में उसने अन्य तीन चोरों के नाम भी बताए हैं।
विज्ञापन
एसएसपी राजेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस को पुलिस को सुराग मिला था कि कुछ चोर बैंक में चोरी करने वाले हैं। इसके बाद एसएचओ चमन गोरखा की टीम को सतर्क कर दिया गया। बैंक के आसपास टीम ने अपना जाल बिछा लिया।
विज्ञापन
रविवार की रात करीब 12 बजे चार चोर बैंक के पास पहुंचे और शटर में लगे ताले तोड़ने लगे। पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचने के लिए छापा मारा। हालांकि, चोरों को इसकी भनक लग गई।
विज्ञापन
अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीन चोर भागने में कामयाब रहे, लेकिन एक चोर वकार अहमद निवासी कोटधड़ा को धर दबोचा। एसएसपी के मुताबिक पूछताछ में उसने बताया कि चारों चोरों ने शटर तोड़कर या फिर दीवार तोड़ कर भीतर घुसने की थी। चोर ने तीन चोरों के नाम पुलिस को बताए हैं।