फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Furore over child deaths in hospital

अस्पताल में बच्चे की मौत पर हंगामा

Sat, 24 Jan 2015 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Sat, 24 Jan 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
Furore over child deaths in hospital

जिला अस्पताल के चाइल्ड केयर वार्ड में शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे चार दिन के एक शिशु की मौत पर परिजनों ने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने वार्ड में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों और नर्सों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि उन्होंने मशीन में रखे शिशु की केयर नहीं की और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, करीब चार दिन पहले जिले के दरहाल निवासी मोहम्मद यूनिस की पत्नी ने एक शिशु को जन्म दिया। शारीरिक तौर पर कमजोर होने के कारण शिशु को सिक न्यूबार्न चाइलड केयर यूनिट में रख दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतक के परिजनों ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे यूनिट में अचानक बिजली बंद होने से मशीन ने काम करना बंद कर दिया। परिजनों ने कई बार वहां ड्यूटी कर रहे कर्मियों को जगाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी।

करीब दो घंटे बाद जब कर्मियों की नींद खुली और शिशु को मशीन से निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस संबंध में जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. महमूद ने किसी भी कर्मी की लापरवाही से इनकार करते हुए बताया कि शिशु जन्म से ही बीमार और बहुत कमजोर था। इसीलिए उसे मशीन में रखा गया था।

अधीक्षक के अनुसार, मशीन में आठ और शिशु भी थे। यदि बिजली बंद होने से मशीन काम करना बंद करती तो अन्य शिशु की भी मौत होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed