{"_id":"d603b8ecf5eac98501a0ea09b612dcae","slug":"flood-victims-shared-content-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम कृष्ण मिशन संस्था ने बाढ़ पीड़ितों में बांटी सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम कृष्ण मिशन संस्था ने बाढ़ पीड़ितों में बांटी सामग्री
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 05 Jan 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम कृष्ण मिशन संस्था ने रविवार को बाढ़ पीड़ितों को खाने-पीने की वस्तुएं और कपड़े भेंट किए। मिशन द्वारा जिले की बुद्धल तहसील के केवल, सियारी, पुलनी सुंगड़ी आदि क्षेत्रों के बाढ़ पीड़ित करीब 40 परिवारों को मकान बनाने के लिए लोहे की चादरें, तिरपालें, गर्म कपडे़, खाने-पीने की वस्तुएं, दवाएं और कंबल आदि दिए गए।
विज्ञापन
क्षेत्र के वरिष्ठ समाज सेवक फारूक इंकलाबी, मुंशी रात सहित कई अन्य लोगों की उपस्थिति में राहत सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर इंकलाबी ने कहा कि सैकड़ों परिवार जहां अभी भी सरकार की मदद के इंतजार में खुले आसमान के नीचे समय काट रहे हैं। वहीं मिशन द्वारा सहायता के बाद अब लोग अपने लिए मकान बना पाएंगे।
विज्ञापन