{"_id":"5eafdb50a44793b7cfd5504b3c41cd4b","slug":"first-heavy-snowfall-in-rajouri-poonch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन की पहली भारी बर्फबारी, बर्फ से लदे पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजन की पहली भारी बर्फबारी, बर्फ से लदे पहाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 12 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के राजोरी-पुंछ में वीरवार को हुई भारी बर्फबारी के बाद पहाड़ बर्फ से लद गए हैं। सुबह से ही दोनों जिलों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला चलता रहा।
बर्फबारी होने से कई इलाकों का संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में दो फुट तक बर्फ पड़ी है। बर्फ और बारिश की वजह से जहां किसानों के चेहरे खिल गए हैं, तो वहीं जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।
राजोरी जिले की बुद्घल, कोटरंका, थन्नामंडी, दरहाल तहसीलों में सुबह से ही बर्फबारी जारी रही। मौसम विभाग के मुताबिक इन तहसीलों के ऊंचे पहाड़ों पर दो फुट तक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
ताजा बर्फबारी के चलते जहां एक तरफ लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सड़क संपर्क भी टूट गया है। पुलिस के अनुसार थन्नामंडी डीकेजी सड़क मार्ग बर्फबारी के बाद बंद कर दिया गया है।
वहीं, शहर में मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते शहर व आस पास के इलाकों में भी कमर तोड़ ठंड महसूस की जा रही है।
उधर, मेंढर तहसील में बुधावार शाम से ही शुरू हुई बारिश वीरवार को पूरा दिन जारी रही। बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी होने से पारा काफी लुढ़क गया। हालांकि बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
बारिश के साथ ही तेज हवाएं चलने से बिजली के खंभे और तारे भी कई जगह पर टूट गई। इससे कई जगहों पर बिजली की सप्लाई भी पूरे दिन ठप रही।
मेंढर निवासी विष्णु चंदन, सुगम बाली, राहुल कुमार, मोहम्मद उमर का कहना है कि वह बर्फ पड़ने का इंतजार कर रहे थे, उम्मीद है आने वाले समय में क्षेत्र में बर्फबारी जरूर होगी।
वहीं नौशेरा में बुधवार रात से ही मौसम ने करवट ले ली। आसपास के क्षेत्रों में तापमान गिरने से सर्द हवा और ठिठुरन बढ़ गई। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। साथ ही रुक-रुक कर बारिश होती रही।
वहीं पुंछ में भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुरू हुई भारी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हो रही भारी वर्षा से एक बार फिर जिले में ठंठ का प्रकोप शुरू हो गया है, जिससे हर तरफ जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त होकर रह गया है।
भारी बर्फबारी से जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली मुगलरोड पर छत्ता पानी के आगे डेढ़ फुट मोटी बर्फ की चादर रिकार्ड की गई। वहीं वाया देहरागली राजोरी-जम्मू मार्ग पर एक फुट और पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बींबर गली क्षेत्र में आठ इंच मोटी बर्फ रिकार्ड कि गई। है।
हालांकि इस बर्फबारी के बीच जम्मू-पुंछ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही देर शाम तक जारी रही। बीच-बीच में वाहनों की गति काफी धीमी रही। इसके अलावा जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों लोरन, सावजियां, गली मैदान, हिलकाका, रंजाटी, तत्ताकुटी, चंडीमाड़ा, चिड़ीकोट और पुंछ के पंजककड़िया में भी बर्फ की मोटी चादर देखने को मिली।